Skip to content
May 21, 2025
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
Khabar4India Logo

खबर4इंडिया

हिंदी समाचार, देश-दुनिया की खबर, खेल समाचार, मनोरंजन, राजनीति और सिर्फ सच।

Primary Menu
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
Video
  • Home
  • 2024
  • August
  • राहुल गांधी से मिलकर चमकी रामचेत मोची की किस्मत, जिला कांग्रेस ने उठाया यह बड़ा कदम
  • अवध समाचार

राहुल गांधी से मिलकर चमकी रामचेत मोची की किस्मत, जिला कांग्रेस ने उठाया यह बड़ा कदम

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा की रामचेत जैसे न जाने कितने लोग है जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे ही लोगों को ढूंढ कर उन्हें प्रशासन के सामने पेश करेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने में मदद करते रहेंगे।
Pramod Shukla August 8, 2024 1 min read
Picsart_24-08-08_06-17-06-605
Spread the love

सुल्तानपुर :- रायबरेली सांसद एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद चर्चा में आए रामचेत मोची को सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने का जिले के कांग्रेसियों ने बीड़ा उठा लिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता   रामचेत मोची के साथ बुधवार को जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना के जनता दरबार में पहुंचे। जहाँ रामचेत मोची ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें आज तक किसी भी सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं मिला है न उन्हें आवास मिला है और ना ही शौचालय, उनके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। राशन कार्ड को पिछले महीने गांव के कोटेदार ने वेरीफिकेशन के दौरान बताया कि निरस्त हो गया है उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से घर जाना पड़ता है।

रामचेत मोची जैसे गरीबों को चिन्हित कर प्रशासन दे सरकारी योजनाओं का लाभ : अभिषेक सिंह राणा

जिलाधिकारी ने उनकी पूरी बात सुनने के बाद कांग्रेसियों के साथ-साथ रामचेत मोची को भी आश्वस्त करते हुए जिला विकास अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर जांच कर उन्हें जल्द से जल्द सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा की रामचेत जैसे न जाने कितने लोग है जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे ही लोगों को ढूंढ कर उन्हें प्रशासन के सामने पेश करेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने में मदद करते रहेंगे। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि जनपद में बहुत से लोग गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं आज भी उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित रखा गया है जिला प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए जिससे वह अपनी जिंदगी अच्छी तरीके से गुजर बसर कर सके। इस मौके पर लाल पद्माकर सिंह, शहबाज खान,सुब्रत सिंह सनी, पवन मिश्र कटांवा,वीरेंद्र तिवारी नन्हें, अमोल बाजपेई,सिराज अहमद भोला, ममनून आलम, फेकू राम आदि लोग मौजूद रहे।

9 अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों का करेगी सम्मान

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए जनपद के कांग्रेसियों से विशेष आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त भारतीय स्वाधीनता संग्राम का एक महत्वपूर्ण दिन है, आज ही के दिन 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था और देश की जनता से करो या मरो का आवाहन किया था जो हमारी आजादी की लड़ाई का मील का पत्थर साबित हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त कांग्रेस जनों से 9 अगस्त क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर अपने खुद के घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने हुआ अन्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया है कांग्रेस पदाधिकारी व नेताओं से जगह-जगह विचार गोष्ठी कर उसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को बुलाकर सम्मानित करने अथवा उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करने का अनुरोध किया गया है ।

Continue Reading

Previous: विद्युत समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरा सुल्तानपुर कांग्रेस का हुजूम, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Next: गोल्ड से चुके नीरज चोपड़ा लेकिन बनाया यह रिकॉर्ड, पाकिस्तान को मिला सोना 

Related Stories

Picsart_25-03-08_08-26-25-449
1 min read
  • अवध समाचार

अधिवक्ता रजनीश शुक्ला का कमाल, इच्छानाथ यादव हत्याकांड में एक आरोपी को जमानत

Pramod Shukla March 8, 2025
ANI-20250128091821
1 min read
  • अवध समाचार

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक, बस्ती से सुल्तानपुर आ रहा था ऋषभ द्विवेदी

Khabar4India Desk January 29, 2025
सुल्तानपुर बंढ
1 min read
  • अवध समाचार

सुल्तानपुर: बरसात का कहर हजारों गांव प्रभावित, दियरा व गोपालदास पुल धंसा 

Pramod Shukla September 29, 2024

You may have missed

Picsart_25-04-19_11-16-33-427
1 min read
  • Delhi-NCR news

दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढही, चार की मौत कई लोगों के गायब होने की आशंका

Pramod Shukla April 19, 2025
Khatu_Shyam_1719901809525_1719901819448
1 min read
  • धर्म एवं दर्शन

खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्दी ही खाटू में बनेगा रेलवे स्टेशन

Pramod Shukla April 17, 2025
Picsart_25-04-15_10-36-05-400
1 min read
  • National News

गुरु नानक व अर्जुन देव का प्रकाश पर्व: प्रथम गुरु व प्रथम शहीद गुरु का जन्मदिन

Pramod Shukla April 15, 2025
खबर4इंडिया.कॉम
1 min read
  • Delhi-NCR news
  • धर्म एवं दर्शन

जैतपुर में निकाली गई श्रीराम नवमी शोभा यात्रा, हिंदू संगठनों ने लिया हिस्सा 

Pramod Shukla April 7, 2025
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.