Skip to content
May 9, 2025
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
Khabar4India Logo

खबर4इंडिया

हिंदी समाचार, देश-दुनिया की खबर, खेल समाचार, मनोरंजन, राजनीति और सिर्फ सच।

Primary Menu
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
Video
  • Home
  • 2025
  • February
  • भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव: संस्कृति और देशभक्ति का अनुपम संगम
  • National News

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव: संस्कृति और देशभक्ति का अनुपम संगम

Pramod Shukla February 7, 2025 1 min read
IMG-20250206-WA0057
Spread the love

सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव-2025 के दूसरे दिन भारत और नेपाल की लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिली। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में दोनों देशों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से देर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नेपाल के कलाकारों ने पारंपरिक ‘सोरठी’ और ‘लाखे’ लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर महोत्सव में नेपाली संस्कृति की झलक बिखेरी। वहीं, भारत के कलाकारों ने लोक नृत्यों , नृत्य नाटिका, कथक, देशभक्ति गीतों व अन्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

अंशुमान मौर्या और उनकी टीम ने देशभक्ति गीतों से महोत्सव को ऊंचाई दी। सोने की जहां धरती, चांदी का गगन… और ऐ मेरे प्यारे वतन… जैसे गीतों ने दर्शकों के दिलों में देशप्रेम की भावना भर दी। अनिरुद्ध मौर्य ने भारत-नेपाल की सदियों पुरानी मित्रता को अपने गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। झांसी की राधा प्रजापति और उनकी टीम ने बुंदेलखंड का प्रसिद्ध ‘राई’ और ‘श्रृंगार’ लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगों को लोकसंस्कृति की ओर आकर्षित किया। इसी क्रम में अनुज मिश्रा और उनकी टीम ने ‘रघुनंदन’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें सीता स्वयंवर का जीवंत चित्रण दर्शकों को बेहद पसंद आया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा दी गई ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ प्रस्तुति रही। इसमें कथक, भरतनाट्यम, विभिन्न लोकनृत्य और नेपाली गीतों का समावेश था, जिसने दोनों देशों के सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

भारत नेपाल मैत्री महोत्सव की दूसरी शाम की अंतिम प्रस्तुति नेपाली गायिका वर्षा श्रेष्ठ ने दी। उन्होंने, ऐ मेरे वतन के लोगों …., हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए … जैसे देशभक्ति गीतों से श्रोताओं के दिलों में देश भक्ति की भावना भर दी। इस अवसर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह और संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राजेश अहिरवार ने कलाकारों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इधर, पर्यटन एवं संस्कृति, मंत्री श्री जयवीर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव न केवल संस्कृति के आदान-प्रदान का मंच बना है, बल्कि इसने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सौहार्द को भी नई दिशा दी है।

Continue Reading

Previous: सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक, बस्ती से सुल्तानपुर आ रहा था ऋषभ द्विवेदी
Next: अधिवक्ता रजनीश शुक्ला का कमाल, इच्छानाथ यादव हत्याकांड में एक आरोपी को जमानत

Related Stories

Picsart_25-04-15_10-36-05-400
1 min read
  • National News

गुरु नानक व अर्जुन देव का प्रकाश पर्व: प्रथम गुरु व प्रथम शहीद गुरु का जन्मदिन

Pramod Shukla April 15, 2025
Picsart_25-04-06_09-45-40-177
1 min read
  • National News

संभल जामा मस्जिद के सामने तैयार हुआ सत्यव्रत, गीता के श्लोक व कृष्ण की तस्वीर से मंत्रमुग्ध हुए लोग

Pramod Shukla April 6, 2025
Picsart_25-03-17_15-07-34-410
1 min read
  • National News
  • धर्म एवं दर्शन

सावधान: घपलेबाज IPS लोकेश सोनवाल की DP का कर रहा इस्तेमाल 

Pramod Shukla March 17, 2025

You may have missed

Picsart_25-04-19_11-16-33-427
1 min read
  • Delhi-NCR news

दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढही, चार की मौत कई लोगों के गायब होने की आशंका

Pramod Shukla April 19, 2025
Khatu_Shyam_1719901809525_1719901819448
1 min read
  • धर्म एवं दर्शन

खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्दी ही खाटू में बनेगा रेलवे स्टेशन

Pramod Shukla April 17, 2025
Picsart_25-04-15_10-36-05-400
1 min read
  • National News

गुरु नानक व अर्जुन देव का प्रकाश पर्व: प्रथम गुरु व प्रथम शहीद गुरु का जन्मदिन

Pramod Shukla April 15, 2025
खबर4इंडिया.कॉम
1 min read
  • Delhi-NCR news
  • धर्म एवं दर्शन

जैतपुर में निकाली गई श्रीराम नवमी शोभा यात्रा, हिंदू संगठनों ने लिया हिस्सा 

Pramod Shukla April 7, 2025
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.