Skip to content
May 21, 2025
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
Khabar4India Logo

खबर4इंडिया

हिंदी समाचार, देश-दुनिया की खबर, खेल समाचार, मनोरंजन, राजनीति और सिर्फ सच।

Primary Menu
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
Video
  • Home
  • 2024
  • October
  • स्थापना दिवस: अपनी बैंक, मुद्रा रेडियो स्टेशन और 85 हजार सैनिक जानें आजाद हिंद फौज से जुड़े 10 रोचक तथ्य 
  • खबर4इंडिया स्पेशल

स्थापना दिवस: अपनी बैंक, मुद्रा रेडियो स्टेशन और 85 हजार सैनिक जानें आजाद हिंद फौज से जुड़े 10 रोचक तथ्य 

Pramod Shukla October 21, 2024 1 min read
khabr4indai

khabr4indai.com

Spread the love

नई दिल्लीः- देश ही नहीं बल्कि सारी दुनिया नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के शौर्य एवं वीरता से भलि भांति परिचित हैं। ब्रिटिश भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने में सशस्त्र क्रांतिकारियों के रूप में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, मोहन सिंह , रासबिहारी बोस जैसे क्रांतिकारियों का नाम अग्रणी तौर पर जाना जाता है। आज ही के दिन 21 अक्टूबर को नेताजी ने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की जिसने अंडमान निकोबार में तिरंगा लहराकर उस इलाके को पहले ही आजाद घोषित कर दिया था। आइए आज स्थापना दिवस पर जानते हैं आजाद हिन्द फौज से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जिन्हें जानकर आपको हैरानी होगी:-

अंग्रेजी हुकूमत आजाद हिन्द फौज और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से बहुत डरती थी। इसका कारण जापान की सपोर्ट और आजाद हिन्द फौज में शामिल 85 हजार सशस्त्र सैनिक थें।

आजाद हिंद फौज का गठन पहली बार राजा महेंद्र प्रताप सिंह, रास बिहारी बोस एवं निरंजन सिंह गिल ने 29 अक्तूबर 1915 को किया, जिसे उस वक्त आजाद हिंद सरकार की सेना कहा गया। इसे आजाद हिंद फौज का नाम तब मिला जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस को इस सेना का सर्वोच्च कमांडर नियुक्त किया गया।

आजाद हिंदी फौज से जुड़े 2300 लोगों को एक साथ पश्चिम बंगाल के नीलगंज इलाके में ब्रिटिश आर्मी ने मशीन गन लगाकर भून दिया था। यह दुस्साहसिक घटना 25 सितंबर 1945 को हुई थी और इसकी चर्चा बहुत कम होती है।

आजाद हिंद फौज के सिपाहियों से अंग्रेज इतने गुस्से में थे कि उन पर खुले में मुकदमा चलाने का फैसला कर लिया। दिल्ली के लाल किले में इन्हें बंदी बनाकर रखा गया। यहीं इन पर मुकदमा चलाने का फैसला हुआ था।

उस समय फौज में सभी जाति-धर्म के लोग थे। अंग्रेज जब हिन्दू-मुस्लिम कहकर अलग-अलग चाय परोसते तो आजाद हिंद फौज के दीवाने उसे एक में मिलाकर बांटकर पी लेते थे।

नेताजी ने आजाद हिन्द फौज में उस जमाने में महिला यूनिट खड़ी कर दी थी जब लोग महिलाओं को घर से निकलने तक नहीं देते थे। उन्होंने महिलाओं को इस तरह की ट्रेनिंग दी कि उन्हें मेडिकल और जासूसी में महारत हासिल थीं। नीरा आर्या और सरस्वती राजामणि जैसे जासूसों का नाम गर्व से लिया जाता है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पास अपना बैंक था, मुद्रा थी और डाक टिकट था। उनके पास 85 हजार सशस्त्र सैनिक थे। अपना रेडियो स्टेशन था।

Continue Reading

Previous: श्री कृष्ण का महारास, मां लक्ष्मी का आगमन शरद पूर्णिमा से 10 बातें जुड़ी बातें 
Next: दिपावली को मुगलों के कब्जे से आजाद हुईं थे 52 हिंदू राजा, जानिए सिख दिवाली का इतिहास

Related Stories

khabar4india
1 min read
  • National News
  • खबर4इंडिया स्पेशल

जयंती विशेष:- 48 यूनिवर्सिटी से मिली थी डॉक्टरेट उपाधि ऐसे थे ‘मिसाइल मैन’ डॉ कलाम

Pramod Shukla October 15, 2024
lalit nagar
1 min read
  • Delhi-NCR news
  • खबर4इंडिया स्पेशल

कांग्रेस रेस से बाहर, तिगांव विधानसभा में ललित नागर की लहर

Pramod Shukla October 1, 2024
part -4
1 min read
  • National News
  • खबर4इंडिया स्पेशल

सिख इतिहास से छेड़छाड़, मुस्लिम वक्फ बोर्ड से ज्यादा खतरनाक एसजीपीसी भाग – 4

Pramod Shukla September 28, 2024

You may have missed

Picsart_25-04-19_11-16-33-427
1 min read
  • Delhi-NCR news

दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढही, चार की मौत कई लोगों के गायब होने की आशंका

Pramod Shukla April 19, 2025
Khatu_Shyam_1719901809525_1719901819448
1 min read
  • धर्म एवं दर्शन

खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्दी ही खाटू में बनेगा रेलवे स्टेशन

Pramod Shukla April 17, 2025
Picsart_25-04-15_10-36-05-400
1 min read
  • National News

गुरु नानक व अर्जुन देव का प्रकाश पर्व: प्रथम गुरु व प्रथम शहीद गुरु का जन्मदिन

Pramod Shukla April 15, 2025
खबर4इंडिया.कॉम
1 min read
  • Delhi-NCR news
  • धर्म एवं दर्शन

जैतपुर में निकाली गई श्रीराम नवमी शोभा यात्रा, हिंदू संगठनों ने लिया हिस्सा 

Pramod Shukla April 7, 2025
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
  • खबर4इंडिया स्पेशल
  • National News
  • अवध समाचार
  • Delhi-NCR news
  • Sultanpur
  • धर्म एवं दर्शन
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • FAQs
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.