जिला : सुलतानपुर : सुलतानपुर कादीपुर सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के सुरों में समग्र भारत की संस्कृति का संगीत झंकृत हुआ। मानव जीवन का कोई ऐसा अंग और क्रिया व्यापार नहीं था जो लता दीदी की संगीत लहरियों से आच्छादित और आनंदित न हुआ हो।उनकी सरगम में भारत की आत्मा थी। यह विचार संत तुलसीदास पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आर एन सिंह ने भारत रत्न लता मंगेशकर की श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए। महाविद्यालय के संगीत विभाग में भारत रत्न स्वर कोकिला लता जी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। संगीत के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश्वर मालवीय के नेतृत्व में छात्रों ने भारत रत्न लता के कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी ने लता दीदी को भारत की अद्वितीय प्रतिभा बताया, उन्होंने यह रेखांकित किया कि भारत रत्न लता जी को सच्चे अर्थों में भारत का सांस्कृतिक राजदूत माना जा सकता है, उनके स्वरों में न केवल संगीत के रूप में देश को पहचान दी बल्कि भारत की सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर डॉ इंदु शेखर उपाध्याय डॉ मदन मोहन सिंह डॉ जितेंद्र कुमार तिवारी, डॉ एस वी सिंह ,डॉ संजीव रतन गुप्ता ,डॉ अंजू सिंह ,डॉ कुमुद राय , डॉ राजकुमार सिंह ,डॉ समीर पांडे डॉ सुरेंद्र प्रताप तिवारी ,दीपक तिवारी पर अनेक प्राध्यापको और छात्रों ने भारत रत्न लता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।