रायबरेली: जिला कारागार रायबरेली को सत्य प्रकाश सिंह के रूप में एक नया और अच्छा जेलर मिला है। सत्य प्रकाश सिंह जिला कारागार रायबरेली के जेलर का पद संभालते ही कैदियों की भलाई के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। उन्होंने कैदियों की मनोदशा सुधारने के लिए और उन्हें तनावमुक्त रखने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जेल दिवस के अवसर पर कैदियों के लिए तरह-तरह की खेल प्रतियोगिताएं कराई जिनमें कैरम, वालीबॉल, चेस समेत कई खेल शामिल थे।
जिला कारागार रायबरेली में (16-02-2021) को जेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे बंदियों व स्टाफ ने पूरे उत्साह व हर्षौल्लास के साथ प्रतिभाग किया। बता दें कि सलाखों के पीछे जीवन जी रहे लोग अक्सर ऐसा व्यस्त हो जाते हैं। और ऐसे में अगर उनकी कोई मदद करता है वह है जेल प्रशासन।
किसी भी कैदी की जिंदगी को संवारने के लिए जेल प्रशासन का अहम योगदान होता है। जेलर सत्य प्रकाश एक ऐसे अधिकारी हैं जो हमेशा कैदियों को अवसाद में जाने से रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। वह कभी खेलकूद के माध्यम से कैदियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करते हैं तो कभी किसी अन्य तरीके से। बता दें कि अभी हाल ही में सत्य प्रकाश सिंह ने रायबरेली के जिला कारागार के जेलर का पद संभाला है। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश की बड़ी जेल में से एक जिला कारागार गौतमबुधनगर के रह चुके हैं और जौनपुर जैसे जिला जेल के रह चुके हैं।
जिला कारागार गौतमबुधनगर में तैनाती के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक सराहनीय काम किए हैं। इनमें जेल में रेडियो की शुरुआत उनके ही कार्यकाल में हुई और रेडियो कार्यक्रम का एक नाम ‘हेलो फरमाइश’ जो अक्सर सुर्खियों में बना रहता है, वह भी इनके ही कार्यकाल में हुई कार्यकाल में हुई।
बहरहाल उम्मीद है कि रायबरेली जेल में रह रहे कैदियों को जल्द ही अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। और जिस तरह से जिला कारागार गौतमबुधनगर के कैदियों को खुद को समझने का मौका मिला, खुद की हुनर पहचानने का मौका मिला वैसे ही अब रायबरेली जिला कारागार के कैदियों की दशा और दिशा बदलेगी।
देखिए सत्य प्रकाश सिंह इंटरव्यू जो उन्होंने खबर4इंडिया को दिया था। इंटरव्यू उस समय का है जब वह जिला कारागार नोएडा के जेलर हुआ करते थे।
एके शुक्ला लगभग 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं और खबर4इंडिया, खबर4यूपी और भड़ास4नेता के फाउंडर और संपादक हैं। शुक्ला कई समाचार चैनलों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। शुक्ला बेखौफ और परिणाम की चिंता किए बिना जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता करते रहे हैं।
खबर4इंडिया का व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने हेतु दिए गए लिंक का इस्तेमाल करें
https://chat.whatsapp.com/BMNjNQpHZveBAPiyqwQIAO
इस समाचार से जुड़े शिकायत एवं सुझाव हेतु मो. न. 9990486338 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

बढ़ते संक्रमण में गोमती मित्रों ने रखा स्वच्छता का ध्यान,किया श्रमदान--विनोद सेठ
यूं तो रविवार गोमती मित्र मंडल परिवार के साप्ताहिक श्रमदान का दिन होता...
बढ़ते संक्रमण में गोमती मित्रों ने रखा स्वच्छता का ध्यान,किया श्रमदान--विनोद सेठ
यूं तो रविवार गोमती मित्र मंडल परिवार के साप्ताहिक श्रमदान का दिन होता...