सुल्तानपुर (श्याम जी त्रिपाठी रामजाने): शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को भाजपा विधायक ने बगैर मास्क लगाए दिलाई शपथ, नगर पंचायत दोस्तपुर परिसर में आयोजित हुआ समारोह।
- भाजपा विधायक और भाजपा मंडल अध्यक्ष बगैर मास्क के नजर आये।
- शासन ने 3 सभासदों को किया है नामित।
- दो पुरुष और एक महिला सभासद हुई है नामित।
- संजय कसौधन और अरविंद तिवारी को दिलाई गई शपथ।
- एक महिला सभासद का नाम गलत होने के नाते नहीं दिलाई गई शपथ।
- आज दोपहर 1:00 बजे नामी सभासदों को दिलाई गई शपथ।
- भाजपा विधायक राजेश गौतम की मौजूदगी में दिलाई गई शपथ।
आज बुधवार को सुल्तानपुर जनपद के नगर पंचायत दोस्तपुर में शासन द्वारा नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई जिसमें कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश गौतम भी उपस्थित रहे। शासन द्वारा नामित सभासदों में दो पुरुष और एक महिला सभासद है जिसमें आज दो पुरुष सभासदों को शपथ दिलाई गई ।लेकिन महिला सभासद का नाम त्रुटिबस गलत होने के नाते शपथ नहीं दिलाई जा सके। शासन द्वारा पुनः नाम सुधार कर महिला सभासद को शपथ दिलाई जाएगी।
बगैर मास्क लगाए विधायक ने दिला दी शपथ
नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में कादीपुर भाजपा विधायक राजेश गौतम और दोस्तपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कसौधन बगैर मास्क लगाए नजर आए।
आज दोपहर लगभग 1:00 बजे नगर पंचायत दोस्तपुर में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कादीपुर के भाजपा विधायक राजेश गौतम और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे। नामित सभासद पूर्व भाजपा अध्यक्ष दोस्तपुर नगर अरविंद तिवारी और भाजपा दोस्तपुर मंडल अध्यक्ष संजय कसौधन को भाजपा विधायक ने शपथ दिलाई। महिला सभासद निर्मला अग्रहरी का नाम निर्मला तिवारी होने के चलते नहीं दिलाई गई शपथ। त्रुटि बस नाम गलत होने के नाते महिला सभासद को नहीं दिलाई जा सकी शपथ। शासन द्वारा त्रुटिबस गलत हुए नाम को सही करवा कर पुनः महिला सभासद को दिलाई जाएगी शपथ।
शपथ समारोह में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद, चेयरमैन मैनेजर राजाराम, आजम सलमानी, धनंजय विश्वकर्मा, राम भरत तिवारी अनिल तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
जब जनप्रतिनिधि नहीं लगाएंगे मास्क…. तब जनता क्या करेगी पालन का खाक ॽ
देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लाख दिशा निर्देश और लाख नसीहतें दे दे कि बगैर मास्क के सड़कों पर निकलते पाए जाने पर होगी कार्रवाई। लेकिन कुछ लोगों ने कसम खा ली है कि हम नहीं सुधरेंगे जी हां यह सोलह आने सच है हम बात कर रहे हैं कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश गौतम अध्यक्ष और भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कसौधन की। भाजपा विधायक राजेश गौतम को स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते शासन द्वारा नामित सभासदों को शपथ दिलाने नगर पंचायत दोस्तपुर पहुंचे और शपथ भी दिला दिए लेकिन बगैर मास्क लगाए । और शपथ ले रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कसौधन भी बगैर मास्क लगाए ही शपथ ले लिए। जबकि वहां मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष मैनेजर राजाराम और अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद समेत अन्य कर्मचारियों सभासद मास्क लगाए नजर आए। सिर्फ बगैर मास्क के नजर आए तो भाजपा विधायक राजेश गौतम और भाजपा दोस्तपुर मंडल अध्यक्ष संजय कसौधन।
क्या मास्क लगाने का नियम सिर्फ जनता के लिए है।
स्थानीय विधायक राजेश गौतम और भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कसौधन को देख कर लग रहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियम कायदे कानून सिर्फ जनता जनार्दन पर ही लागू होते हैं इन लोगों पर नहीं ॽ क्योंकि अगर विधायक और मंडल अध्यक्ष पर लागू होते तो क्या इसका पालन करते हुए मास्क नहीं लगाते ॽ फिलहाल सुल्तानपुर जनपद के तेजतर्रार व ईमानदार पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा और जिलाधिकारी सी. इंदुमती द्वारा बगैर मास्क के सार्वजनिक स्थान पर नजर आ रहे भाजपा विधायक और भाजपा मंडल अध्यक्ष से जुर्माना कब वसूल करेंगे/करेंगी इस पर आम जनमानस की निगाहें लगी हुई है।